Connect with us

उत्तराखण्ड

पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक, छात्र आंदोलनों पर कथित बल प्रयोग और लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रार्थना-पत्र भेजा है। ज्ञापन में छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
दीपक बल्यूटिया ने कहा कि लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं से लाखों अभ्यर्थियों और उनके परिवारों का परीक्षा प्रणाली पर विश्वास कमजोर हुआ है। उनका आरोप है कि जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग और हिरासत जैसी घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं।
ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। साथ ही परीक्षा एवं भर्ती प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति इस गंभीर विषय पर हस्तक्षेप कर छात्रों की मांगों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

More in उत्तराखण्ड

Trending News