Connect with us

Uncategorized

Bhu kanoon : उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास, महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, देखें तस्वीरें

प्रदेश में काफी समय से मूल निवास और भू-कानून की मांग की जा रही है। जिसको लेकर आज राजधानी देहरादून में प्रदेशभर से लोग आए हैं। दून में महारैली का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास
मूल निवास कानून और भू-कानून सहित कई अन्य मांगो को लेकर आज देहरादून में उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली की जा रही है। इस रैली में युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का भी रैली को समर्थन मिला है।

BHU KANOON
प्रदेशभर से दून पहुंचे लोग
उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली में शामिल होने के लिए पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे प्रदेश से लोग राजधानी दबन पहुंचे। लोग हाथों में पोस्टर लिए भू-कानून और मूल निवास की मांग कर रहे हैं। परेड ग्राउंड में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए। जहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

BHU KANOON
हमारा राज्य हमारे अधिकार
लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हमारा राज्य हमारा अधिकार, उत्तराखंड दे रहा आवाज, भू-कानून और मूल निवास, हक है हमारा लेकर रहेंगे जैसे नारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  विकासनगर में देर रात हंगामा: अलग-अलग समुदाय के बीच विवाद, बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या

More in Uncategorized

Trending News