Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-बंद कमरे में युवक की मौत से सनसनी, साथ रह रही परवीन लापता; जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अमन बनभूलपुरा क्षेत्र में परवीन नामक महिला के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह कमरे में युवक का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि युवक जिस महिला के साथ रह रहा था, उसकी तलाश की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

More in Uncategorized

Trending News