Uncategorized
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

हल्द्वानी। विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी की ओर से बिजली उपभोक्ताओं के लिए विद्युत बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। इसके तहत 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, 33 केवी विद्युत लाइन के कंडक्टर बदलने एवं लोक निर्माण विभाग की ओर से वृक्षों की छंटाई का कार्य किया जाना है। ये कार्य आरडीएसएस योजना के तहत प्रस्तावित हैं। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण एवं आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
31 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती
शनिवार को टीपी नगर उपसंस्थान के अंतर्गत बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। इनमें डहरिया, नीलांचल कॉलोनी, मेहता चौक, आदर्श कॉलोनी, मानपुर पश्चिम, देवला चौड़, बंधोबस्ती, जैनको इनक्लेव, सिद्धार्थ सिटी, इंद्रप्रस्थ इनक्लेव, महादेव इनक्लेव, बालाजी विहार, प्रेम विहार और श्याम विहार शामिल हैं।
इसके अलावा फूलचौड़ उपसंस्थान के संगम विहार फीडर के अंतर्गत छड़ायल नायक, छड़ायल सुयाल, छड़ायल, गैस गोदाम रोड से एसओ मोड़ तक, शिवाल रोड, गोपाल धाम, बिठौला स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
धौलाखेड़ा उपसंस्थान के हल्दूचौड़ फीडर से जुड़े सिंघल फार्म, गोपीपुरम, दुर्गाकाबाग, बच्चीधर्मा, सिंघल फार्म, हल्दूचौड़ उन्नी, बमेटाबंगर खीमा, तुलारामपुर, बच्चीपुर, मानपुर पश्चिम और धनपुर उन्नू सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती होगी।
लालकुआं उपसंस्थान के हल्दूचौड़ और काररोड फीडर से जुड़े इंद्रानगर-1, इंद्रानगर-2, खैरानी, विकासपुरी, आईटीबीपी, गोकुलधाम, जल संस्थान कार्यालय, दौलतपुर, खानपुर चौराहा, गोलागेट, किशनपुर चौराहा, बाजपुर चौराहा और संजय नगर-2, तिवारी नगर में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
रविवार को टीपी नगर उपसंस्थान के बेलबाबा और देवला चौड़ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। वहीं फूलचौड़ उपसंस्थान के गन्ना सेंटर फीडर से हरिपुर लालमणि, बस्तीपुर, चांदनी चौक, फुटकुआं और किशनपुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
फूलचौड़ के एनओआरओ फीडर से प्रेमपुर लोशज्ञानी, इंद्रपुर चौराहा, बसंतपुर, बक्शीखोला, लालपुर नायक और उदयलालपुर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कठघरिया उपसंस्थान के बच्चीनगर फीडर के अंतर्गत इंद्रानगर, धुनी नंबर-1, रामड़ी जसुवा, रामड़ी आनंदसिंह और भगवानपुर जयसिंह आदि क्षेत्रों में कटौती होगी। धौलाखेड़ा उपसंस्थान के इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े बमेटाबंगर और पाडलीपुर क्षेत्र में भी बिजली बाधित रहेगी।
वहीं लालकुआं उपसंस्थान के बमेटा बंगर फीडर के अंतर्गत दोलिया डी क्लास, बोरा राइस मिल, बच्ची धर्मा, ऑयल डिपो, नारायणपुरम, शिवपुरी, किशनपुरम, हरिपुर बच्ची, राधा बंगर, इंद्रा आवास, आकृति टेंट, जानकीबंगर, कृष्णा स्टोन, पाटल स्टोन, बोरा राइस मिल, हल्द्वानी स्टोन, वीर खड़िया फैक्ट्री, छड़ायल, बंगाली कॉलोनी, 25 एकड़, सीसीआईआई, आईटीबीपी, डिपो नंबर-4 और जीआरएम रेलवे आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग की अपील
अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में बिजली कटौती को देखते हुए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग ने लोगों से कार्यस्थल पर आवागमन नहीं करने तथा अपने सामान की सुरक्षा रखने का अनुरोध किया है। विभाग ने यह भी कहा है कि कार्य की जटिलता को देखते हुए निर्धारित समय में थोड़ा बदलाव संभव है।





