Connect with us

Uncategorized

एसपी जितेंद्र मेहरा के नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई


1.4 किलो अवैध चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर | गोविंद मेहता
।नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नवागत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के कार्यभार संभालते ही पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय साह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। नीलकंठ रेस्टोरेंट, छाती–कांडा रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र सिंह कोरंगा पुत्र नंदन सिंह के कब्जे से 774 ग्राम तथा ऑल्टो कार सवार महेश सिंह मेहता पुत्र प्रेम सिंह के कब्जे से 626 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
एसपी जितेंद्र मेहरा ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा। छात्र-युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोहर चंद, कांस्टेबल प्रेम राम तथा एसओजी के भुवन बोरा, संतोष सिंह, रमेश सिंह और राजेंद्र कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग: पुलिस में 11 निरीक्षकों-दरोगाओं के तबादले । देंखे आदेश….

More in Uncategorized

Trending News