Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर -मुख्यमंत्री ने आईएएस ,पीसीएस समेत कई अधिकारियों को किया सस्पेंड

मीनाक्षी

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. हरिद्वार ज़मीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त एक्शन लिया है. जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर हरिद्वार के डीएम कर्मेंन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है. उनके साथ-साथ एसडीएम अजयवीर सिंह और पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी को भी सस्पेंड किया गया है.बता दें हरिद्वार जमीन घोटाला मामले की जांच IAS रणवीर सिंह चौहान को सौंपी थी. जांच पूरी करने के बाद आईएएस ने रिपोर्ट शासन और मुख्यमंत्री को सौंप दी थी. जमीन घोटाले में हरिद्वार के डीएम कर्मेंन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह दोषी पाए गए थे.सीएम धामी ने सख्त एक्शन लेते हुए डीएम कर्मेंन्द्र सिंह समेत दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा दो आईएएस और 1 पीसीएस के खिलाफ भी एक्शन लिया है. धामी सरकार ने मामले की जांच विजिलेंस को सौंपने का फैसला लिया हैआरोप था कि सरकारी जमीन की रजिस्ट्री और रिकॉर्ड में हेरफेर कर हरिद्वार नगर निगम की संपत्ति को निजी हाथों में पहुंचाया गया था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक जब पूरा मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए थे. धामी सरकार ने जांच को विजिलेंस को सौंपने का फैसला लिया है

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-नाती की शर्मनाक करतूत, सो रही 95 साल की बुजुर्ग नानी से किया दुष्कर्म

More in Uncategorized

Trending News