Uncategorized
बड़ी खबर: नवंबर में इस दिन बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:05 बजे होगा कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त, मुखबा पहुंचेगी मां गंगा की उत्सव डोली
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय हो गया है। शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री धाम के पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने का मुहूर्त निकाला।
मंदिर समिति की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए मुखबा गांव पहुंचेगी। यहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
गंगोत्री धाम में प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम परिवर्तन और बर्फबारी की संभावना के मद्देनजर शीतकाल में धामों के कपाट बंद होने की परंपरा के तहत गंगोत्री धाम के कपाट भी निर्धारित तिथि पर बंद किए जाएंगे





