Connect with us

Uncategorized

UKD में बड़ा बवाल!, पार्टी अध्यक्ष ने एक झटके में बाहर किए बड़े नेता

 

ukd

उत्तराखंड की स्थानीय पार्टी क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी के दो बड़े नेताओं पर गाज गिरी है। यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने एक नेता को उनके पद से मुक्त कर दिया है। तो वहीं एक नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

UKD के आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से मुक्ती

यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने आशुतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है।

राकेश ध्यानी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

ukd-central-president-expels-captain-rakesh-dhyani

तो वहीं पार्टी ने कैप्टन राकेश ध्यानी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताते चलें कि उनपर आरोप है कि वो लगातार पार्टी के खिलाफ बयान बाजी करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर पार्टी को लेकर कई आरोप लगाए। इसी के चलते उन्हें पार्टी से निकाला गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News