Connect with us

Uncategorized

अंकिता हत्याकांड मामले में विपक्ष की सद्बुद्धि के लिए भाजपा कार्यकर्त्ताओं नें किया हवन। विपक्ष पर सरकार की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप।

विनोद पाल
जनपद चम्पावत के टनकपुर में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में विपक्ष की सद्बुद्धि के लिए शनि मंदिर में हवन किया गया।

तुलसी कुंवर नें बताया विपक्ष द्वारा लगातार भाजपा पर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाकर सरकार की छवि को खराब करनें एवं बहन अंकिता भंडारी हत्याकांड की आड़ में जनता को गुमराह कर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। विपक्ष को सद्बुद्धि मिले जिसको लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्त्ताओं नें शनि मंदिर में हवन का कार्यक्रम किया। इस अवसर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहतास अग्रवाल, जिला महामंत्री पूरन सिंह महरा, पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कॉलोनी, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, आदि मंडल के सभी पदाधिकारी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने 16 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News