Connect with us

Uncategorized

बुजुर्ग समेत पूरे परिवार पर किया बेरहमीे से हमला, वीडियो वायरल

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। रुड़की में कुछ दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दबंगों ने बुजुर्ग तक को भी नहीं छोड़ा।घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दबंगों ने एक परिवार के लोगों पर बेरहमी से हमला कर दिया। जिसमें एक बुजुर्ग शख्स भी शामिल था।

video- https://youtube.com/shorts/pxYklxFjIWw?si=nTaVqs28_abdVsLF

मारपीट की वजह दोनों पक्षों में मामूली कहा सुनी बताई जा रही है।दबंगों के हमले में बुजुर्ग शख्स बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दबंद मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष में मामले की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

More in Uncategorized

Trending News