Connect with us

Uncategorized

कैबिनेट मंत्री भगत का स्वागत

रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार जिला मुख्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का विधायक राजेश शुक्ला ने बुके देकर स्वागत किया। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से विधायक राजेश शुक्ला ने जिले की सबसे ज्वलंत समस्याओं सहित राशन कार्ड के ऑनलाइन की लंबी प्रक्रिया में राशन कार्ड धारक को राशन नहीं मिलने की बात की। उन्होंने श्री भगत को कई समस्याओं से भी अवगत कराया एवं तत्काल समाधान का निवेदन किया। मंत्री बंशीधर भगत ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु एवं जिला पूर्ति अधिकारी जय किशन से राशन कार्ड के ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत कार्ड धारक को राशन देने के लिए निर्देशित किया।

Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुआढूंगा की बेटी वर्षा जोशी बनीं एसडीएम, उत्तराखंड में हासिल की द्वितीय रैंक
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News