Connect with us

Uncategorized

देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Ghantaghar मोती बाजार मे दुकान में लगी आग

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। घंटाघर के पास व्यस्तम मोती बाजार में स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बालाजी ड्रेस एम्पोरियम और परिसर में स्थित एक फर्नीचर की दुकान आ गई।

देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग

घटना सोमवार सुबह की है। जब अचानक मोती बाजार में स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से बालाजी ड्रेस एम्पोरियम और परिसर में स्थित एक फर्नीचर की दुकान आ गई। जिससे दुकान में रखा लाखों का फर्नीचर आग के चपेट में आ गया।

लाखों का सामान जलकर खाक

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

More in Uncategorized

Trending News