Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

cm-dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जनता के समस्या के समाधान के लिए विभिन्न जिलों में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार यानी आज हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है।

कैबिनेट बैठक से पहले गंगा पूजन करेंगे CM धामी

कैबिनेट बैठक की थीम कुंभ मेला 2027 रखी गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री समस्त कैबिनेट के साथ गंगा पूजन करेंगे। कैबिनेट बैठक में संभावना है कि 2027 के विकास कार्यों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों के आर्थिक पैकेज और विभिन्न योजनाओं के लिए धन्यवाद और अभिनंदन प्रस्ताव दिया जाएगा।

हरिद्वार में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक

गौरतलब है कि कुंभ नगरी हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना है। कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

विधानसभा सत्र की तारीख का हो सकता है ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुंभ से जुड़ी विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है।हरिद्वार समेत प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर भी कैबिनेट बैठक में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान।

More in Uncategorized

Trending News