Connect with us

Uncategorized

गोरापडाव में चली जेसीबी

हल्द्वानी यहां पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के जद में आ रहे चार मकानों को जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कारवाई अमल में लायी गयी है।

लालकुआं- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है गोरापड़ाव में सड़क निर्माण के आड़े आ रहे इन मकानों को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया गया।

अतिक्रमण तोड़ने के दौरान लोगों ने विरोध भी जताया है लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली और अतिक्रमण को बलपूर्वक ध्वस्त किया गया।

अतिक्रमण तोड़ने पहुंची जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने घरों में रह रहे लोगों को खाली कराया इसके बाद उसपर बुलडोजर चलाया. जिला प्रशासन के टीम ने घरों से बाहर सामान निकालकर सड़क पर रख दिया। बताया जा रहा है कि तोड़े गए अतिक्रमण को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मुआवजा भी दे दिया था लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा था इसके बाद नोटिस के कार्रवाई के बाद आज अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है. तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार को चार मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है आगे जो भी अतिक्रमण के जद के जो भी दुकान- मकान आएंगे उनको हटाने का काम किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड के हक-हकूक के लिए यूकेडी का बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना जारी

More in Uncategorized

Trending News