Connect with us

Uncategorized

कालाढूंगी के पास रोडवेज बस हादसा, हल्द्वानी-देहरादून रूट पर मची चीख-पुकार

हल्द्वानी- हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज मंगलवार देर रात कालाढूंगी के पास धमोला से आगे मैदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कालाढूंगी थाना पुलिस ने घायलों को निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:35 बजे राहगीरों ने बस दुर्घटना की सूचना दी। बस में कुल 23 यात्री सवार बताए गए हैं। हादसे में घायल यात्रियों की पहचान प्रदीप चंद भट्ट (34), निवासी बेरिंग पाखू, भूपेंद्र सिंह मेहता (22), निवासी ओकरा, मुनस्यारी, नेहा (24), निवासी मोती नगर, बाकोलिया, जगदंबा कॉलोनी, हल्द्वानी, अंकित भट्ट (28), निवासी डूंगाखोला, अल्मोड़ा और सूरज चंद्र आर्य (27), निवासी रामवर्धन, बनरजुड़ा, बेल पोखरा, कालाढूंगी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस चालक शेर सिंह मौके पर मौजूद नहीं थे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा चुका है और उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अब एआई भी बोलेगा पहाड़ी बोली! सीएम धामी ने शुरू किया गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी का ‘वॉइस पोर्टल’

More in Uncategorized

Trending News