Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी ने केदारनाथ हेली सेवा पर लगाई रोक

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे में एक मासूम बच्ची समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत उच्च स्तरीय आपात बैठक बुलाई है.मुख्यमंत्री आवास से हो रही इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिव, आपदा सचिव, यूसीएडीए (UCADA) के अधिकारी, डीजीसीए (DGCA) के प्रतिनिधि, और सूचना विभाग के महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं. सीएम ने अगले आदेशों तक केदारनाथ में हैलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी है.बैठक में हादसे के कारणों की पड़ताल और आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है. बता दें इससे पहले उत्तरकाशी में यात्रियों को गंगोत्री धाम ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. जिसमें छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हुई थी. जबकि पूर्व में कई बार बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों से भरे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है

यह भी पढ़ें -  CM Dhami को दोस्त की आई याद, पुराने साथी को मंच पर बुलाया

More in Uncategorized

Trending News