Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का निधन मंगलवार देर शाम 10.30 बजे निधन हो गया. देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बता दें शैलारानी लम्बे समय से अस्वस्थ चल रही थी. पिछले दो दिन से विधायिका जिंदगी की जंग लड़ रही थी. उनकी मौत की खबर सुनने के बाद से भाजपा के साथ ही प्रदेश में भी शोक की लहर है.

सीएम धामी ने जताया दुख
सीएम धामी ने विधायिका की मौत पर दुख जताया है. ‘सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा कि केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैला रानी रावत के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है।’

सीएम धामी ने आगे लिखा ‘शैलारानी रावत काल कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

More in Uncategorized

Trending News