Connect with us

Uncategorized

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

विकास धूलिया का आकस्मिक निधन

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन

उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का निधन हो गया है. उनकी निधन की खबर के बाद से पत्रकार जगत में शोक की लहर है. बता दें उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया वर्तमान में दैनिक जागरण के स्टेट ब्यूरो चीफ थे.

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री धामी ने विकास धुलिया के निधन पर दुख जताया है. सीएम धामी ने कहा विकास धुलिया का निधन न केवल पत्रकारिता जगत के लिए बल्कि समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें -  ग्रामसभा उचोलिगोठ में महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश। हेमा बनी निर्विरोध उप ग्राम प्रधान।

More in Uncategorized

Trending News