Connect with us

Uncategorized

देश के पहले CDS बिपिन रावत की जयंती आज, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

आज पूरा देश भारत के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत को याद कर रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

CDS बिपिन रावत की जयंती आज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया। सीएम ने कहा मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।

राष्ट्र की सुरक्षा और के प्रति उनका समर्पण रहेगा प्रेरणास्रोत: CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

यह भी पढ़ें -  अमन और भाईचारे के पैगाम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हल्द्वानी में उमड़ा जनसैलाब

More in Uncategorized

Trending News