Connect with us

Uncategorized

देहरादून में अग्निवीर के विरोध में कांग्रेस का मार्च, कहा, सत्ता में आए तो योजना करेंगे समाप्त

 

agniveer-protest-congress-rally-in-denradun

अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने आज देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन चौक तक विरोध रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई रैली लैंसडाउन चौक तक पहुंची। फिर वापस प्रदेश कार्यालय पर समाप्त हुई। 

अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस का मार्च

कांग्रेस नेताओं ने अग्निवीर योजना को सैनिकों के सम्मान के खिलाफ बताया। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो इस योजना को समाप्त करेगी।

प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक कांग्रेस राम रतन नेगी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अग्निवीर योजना को वापस लेने की मांग की।

अग्निवीर योजना युवाओं और सेना दोनों के हित में नहीं

बता दें कि कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि अग्निवीर योजना युवाओं और सेना दोनों के हित में नहीं है। साथ ही इससे सेना की पारंपरिक भर्ती व्यवस्था प्रभावित हुई है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस यदि केंद्र की सत्ता में आती है तो इस योजना को निरस्त कर पूर्व की नियमित भर्ती व्यवस्था को बहाल किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

More in Uncategorized

Trending News