Connect with us

Uncategorized

चारधाम यात्रा के पहले दिन ही उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से हो गया है। पहले ही दिन ही दोनों धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बता दें कपाट कहते ही दोनों धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

चारधाम यात्रा के पहले दिन 9 हजार 800 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंच रहे है। यमुनोत्री धाम में पहले दिन 8 हजार 200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि गंगोत्री धाम में पहले दिन 1 हजार 600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए दोनों धामों में पहले दिए 9 हजार 800 तीर्थयात्री पहुंचे। पहले दिन ही दोनों धाम में भक्तों की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में कितना उत्साह है।

भक्तों में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का इंतजार
श्रद्धालु अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का इंतजार कर रहे है। बता दें 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेंगे। उसके अगले दिन यानी 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

More in Uncategorized

Trending News