Connect with us

ज्योतिष

दैनिक पंचाग, राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2078 श्री शाके 1943 यह वर्षे राक्षस नाम संवतसरे रवि उत्तरायण बसन्त ऋतु चैत्र मास दिन 7 गते रविवार चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि दम्पत्ति टीका चित्रा नक्षत्र चंद्रमा 11बजकर11 मिनट से तुला राशि में प्रवेश करेंगे

मेष राशि आज आपका दिन शुभ है हर्ष उल्लास रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी मांगलिक कार्य संभव है संतान वर्ग से विशेष लाभ रहेगा नयी योजना बन सकती है

वृषभ राशि आप की शुरुआत अच्छी रहेगी उलझनें कम होंगी पारिवारिक जीवन में उलझनें कम होंगी हर्षोल्लास रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभायेंगे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी

मिथुन राशि दिन में 11 बजे से विशेष लाभ रहेगा चंहुमुखी विकास होगा उच्च वर्गीय लोगों से मुलाकात करेंगे स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक लाभ रहेगा।

कर्क राशि आपका दिन मध्यम रहेगा स्वास्थ्य नरम रहेगा गुप्त शत्रु वाधा रहेगी अनावश्यक तनाव बहस से बचें लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी

सिंह राशि धन लाभ होगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है शत्रु पक्ष कमजोर पड़ जाएगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी देश विदेश सेवा सम्बन्धी योग बन रहा है।

कन्या राशि आज आप का दिन अच्छा रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशेष लाभ रहेगा राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी आप आज कुछ नया करने में सक्षम रहेंगे

तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा पदोन्नति संभव है पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी महत्वपूर्ण कार्य बनेगा डूबा हुआ धन प्राप्त होगा विरोधी शांत रहेंगे दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि दिन मध्यम रहेगा स्वास्थ्य रक्षा पर विशेष ध्यान रखें कानूनी उलझनों से बचें अनावश्यक यात्रा न करें अजनबी लोगों पर भरोसा न करें

धनु राशि आप आज चहुंमुखी विकास प्राप्त करने में सफल रहेंगे मनचाहा काम बनेगा धन प्राप्त होगा विरोधी शांत रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।।

मकर राशि आप का दिन अच्छा रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी उलझनें कम होंगी संतान वर्ग से विशेष लाभ रहेगा

कुंभ राशि दक्षिणा पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी देश विदेश सेवा भ्रमण योग बन रहा है।

मीन राशि आज आप का दिन मध्यम रहेगा स्वास्थ्य नरम रहेगा गुप्त रूप से शत्रु हावि होगा उच्च वर्गीय कर्मचारियों को तनाव की स्थिति रह सकती है

आज आप सभी राशियों के लोग भगवान सूर्य नारायण को जल चढ़ाएं ऊं घृणि सूर्याय नमः इस मंत्र से रक्त चंदन लाल फूल अर्पित करें आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें विशेष लाभ रहेगा

विशेष आप हमारे यहां से बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना संकल्प लेकर करा सकते हैंवरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक अल्मोड़ा/, हल्द्वानी मोबाइल नम्बर 9411703908

Ad

More in ज्योतिष

Trending News