Connect with us

ज्योतिष

दैनिक राशिफल व पंचाग

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2079, श्री शाके 1944 यह वर्षे नल नाम संवतसर, रवि उत्तरायण बशंत ऋतु, चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि गुरुवार आनन्दादि योग मध्ये गद नाम योग वैशाख मास दिन 1 गते विषुवत संक्रांति चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे दिन में 3 बजकर 54 मिनट से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे राहुकाल दिन 12 से 1.30 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे

मेष राशि विशेष लाभ रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ रहेगा कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा

वृषभ राशि दिन मध्यम रहेगा स्वास्थ्य नरम रहेगा बनते कामों में रूकावटें आ सकती है पारिवारिक जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं दौड़ भाग रहेगी हालांकि देर सायं बाद कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन राशि दिन हर क्षेत्र में अनुकूल रहेगा धन लाभ होगा अटका हुआ कार्य बनेगा शत्रु परास्त होंगे व्यापार में वृद्धि होगी आय के नये स्रोत बनेंगे देर सायं बाद चिंता बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य नरम रहेगा

कर्क राशि दिन उत्तम है विशेष लाभ रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा डूबा हुआ धन मिल सकता है उच्च वर्गीय लोगों से सहयोग मिलेगा

सिंह राशि चहुंमुखी विकास होगा भूमि भवन वाहन सम्बन्धी लाभ रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा धन लाभ होगा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

कन्या राशि दिन मध्यम रहेगा स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा मानसिक तनाव रहेगा कोई भी कार्य सोच समझकर ही करें हालांकि देर सायं बाद अच्छी खबर मिलेगी

तुला राशि दिन मध्यम रहेगा बाद विवाद से बचें लेनदेन में सावधानी बरतें अनावश्यक यात्रा न करें पारिवारिक जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं

वृश्चिक राशि दिन अनुकूल रहेगा स्वास्थ्य लाभ रहेगा आजिविका में सफलता मिलेगी संतान वर्ग से सुख मिलेगा मित्र सहयोग करेंगे

धनु राशि आज आप समाज में खूब नाम कमाएंगे व्यापार में लाभ रहेगा रोजगार पक्ष में पदोन्नति संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा

मकर राशि वाद विवाद से दूर रहें कानूनी उलझनों से बचें लेनदेन में सावधानी बरतें मिश्रित फल सूचक दिन रहेगा देर सायं बाद कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा

कुंभ राशि दिन अनुकूल रहेगा धन लाभ होगा मन में हर्षोल्लास रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगा

मीन राशि आज आप सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे दिन अनुकूल रहेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है पैतृक संपत्ति मिल सकती है

आप सभी राशियों के लोग भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा अर्चना करें केले के वृक्ष में जल चढ़ाएं गौ माता को पीला लड्डू खिलावें विशेष लाभ रहेगा

हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण आनलाइन भविष्य सम्बन्धी जानकारी कर्मकांड पूजा अनुष्ठान बच्चों के नजर के ताबीज बनवा सकते हैं वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक हल्द्वानी/ अल्मोड़ा 9411703908

Ad

More in ज्योतिष

Trending News