Connect with us

ज्योतिष

दैनिक राशिफल एवं पंचाग

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2078, श्री शाके 1943, यह वर्षे राक्षस नाम संवतसरे, रवि दक्षिणायने हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष भैरवाष्टमी भैरव जयंती तिथि, शनिवार, आनन्दादि योग मध्ये पदम् नाम योग,मघा नक्षत्र चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेंगे, मार्गशीर्ष मास दिन 12 गते, राहुकाल प्रातः 9 से 10.30 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित

मेष राशि आज आप खुब नाम कमायेंगे हर्ष उल्लास रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी स्वजनों से सहयोग मिलेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी मांगलिक कार्य संभव है मान सम्मान बढ़ेगा पदोन्नति संभव है।

वृषभ राशि आप का मन उदास रहेगा पारिवारिक जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं शारीरिक मानसिक कष्ट संभव है कोई भी कार्य सोच-समझकर ही करें।

मिथुन राशि चंहुमुखी विकास होगा उच्च वर्गीय लोगों से मुलाकात करेंगे स्वजनों से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक लाभ रहेगा।

कर्क राशि आप आज ख़ुश रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा धार्मिक मांगलिक कार्य संभव है पदोन्नति संभव है प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी यात्रा संभव है।

सिंह राशि धन लाभ होगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है शत्रु पक्ष कमजोर पड़ जाएगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी देश विदेश सेवा सम्बन्धी योग बन रहा है।

कन्या राशि आज आप का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा पारिवारिक जीवन में उलझनें बढ़ सकती हैं शारीरिक मानसिक तनाव बढ़ेगा स्वास्थ्य मध्यम रहेगा

तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा पदोन्नति संभव है पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी महत्वपूर्ण कार्य बनेगा डूबा हुआ धन प्राप्त होगा विरोधी शांत रहेंगे दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशिसमाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे स्वजनों से सहयोग मिलेगा गाड़ी वाहन से सुख मिलेगा आजिविका में बढ़ोतरी हो सकती है नये मित्र जुड़ेंगे।।

धनु राशि आप आज चहुंमुखी विकास प्राप्त करने में सफल रहेंगे मनचाहा काम बनेगा धन प्राप्त होगा विरोधी शांत रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।।

मकर राशिआप धैर्यपूर्वक कार्य करें संयम बरतने की आवश्यकता है कानूनी उलझनों से बचें अनावश्यक बहस ना करें आर्थिक लेन-देन में सतर्कता रखें।।

कुंभ राशि दक्षिणा पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा संभव है स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी देश विदेश सेवा भ्रमण योग बन रहा है।

मीन राशि संतान वर्ग से सहयोग मिलेगा प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा वाहन सुख मिलेगा धार्मिक मांगलिक कार्य संभव कुलमिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

आज आप सभी राशियों के लोग भगवान भैरव जी के मंदिर में काला कपड़ा खिचड़ी चढ़ावे, उड़द के आठ बड़े बिना नमक भोग लगाएं, गरीब असहाय लोगों को भोजन बस्त्र दक्षिणा सहित दान करें विशेष लाभ रहेगा

विशेष आप हमारे यहां से बृहद कुंडली निर्माण लघु पत्रिका निर्माण भविष्यफल बच्चों के नजर के ताबीज आनलाइन अनुष्ठान पूजा अर्चना संकल्प लेकर करा सकते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डा मदन मोहन पाठक अल्मोड़ा/, हल्द्वानी मोबाइल नम्बर 9411703908

Ad

More in ज्योतिष

Trending News