Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: निजी स्कूल की डांस टीचर ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम

मीनाक्षी

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल में कार्यरत डांस टीचर इशिका कोटिया (22) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खटीमा (ऊधमसिंह नगर) निवासी इशिका छड़ायल नयाबाद में अपने नाना-नानी के साथ रहकर बीबीए की पढ़ाई के साथ-साथ एक स्कूल में डांस टीचर के रूप में कार्य कर रही थीं।
देर शाम जब नाना-नानी घर लौटे तो उन्होंने इशिका को फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। इशिका कुछ समय से बीमार चल रही थीं। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
इस दुखद घटना से परिजन और स्कूल प्रबंधन में शोक की लहर है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : 190 नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

More in Uncategorized

Trending News