Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- मंडी के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप…

मीनाक्षी

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  Nepal Disaster पर सीएम धामी ने जताया दुख, बोले नेपाल की पीड़ा उत्तराखंड की पीड़ा है

More in Uncategorized

Trending News