Connect with us

उत्तराखण्ड

बरसाती नाले में पैर फिसलने से विद्युत कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्टर – भुवन सिंह ठठोला, नैनीताल। मंगोली गांव के समीप बरसाती नाले में पैर फिसलने से विद्युत कर्मचारी की मौत। नैनीताल के एस.डी.एम., तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। मृतक का परिवार भी कोटाबाग के मौके के लिए रवाना।

मंगलवार रात तेज बरसात के कारण नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में आफत आ गई। नैनीताल से 17 किलोमीटर दूर कालाढूंगी रोड में एक व्यक्ति बरसाती नाले में बह गया। बताया जा रहा है कि विद्युत का निजी काम करने वाला चंद्र सिंह पुत्र जीवानन्द मंगोली के थापला गांव में रहता था। चंद्र सिंह की पत्नी, बच्चों समेत कोटाबाग में रहती हैं।

घटना के समय चंद्र सिंह किसी विद्युत कनेक्शन को ठीक कर लौट रहे थे, जब खमारी के समीप बरसाती नाले में उनका पैर फिसल गया और वह रात के अंधेरे में बह गए। उनके साथियों ने सोचा कि वो आगे निकलकर घर चले जाएंगे, लेकिन आज सवेरे 9 बजे घटनास्थल से एक किलोमीटर आगे पुल के नीचे उनका शव मिला।

चंद्र सिंह की मौत की खबर से गांव में शोक छा गया। चंद्र सिंह के परिजन कोटाबाग से थापला गांव के लिए निकल गए हैं। मंगोली से थापला गांव और जलाल गांव की दूरी लगभग 5 और 6 किलोमीटर है। शव बरामद हुआ एसडीएम राहुल शाह ने बताया शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है। आपदा में जानमाल का जो भी नुकसान हुआ है उसका मुआवजा परिवार वालों को मिल जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा सत्र का आगाज, 7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी धामी सरकार

More in उत्तराखण्ड

Trending News