Connect with us

कुमाऊँ

झील में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां बैजनाथ झील में युवक के डूबने से मौत हो गयी है। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है । बताया जा रहा है कि तुषार बिष्ट पुत्र प्रदीप सिंह बिष्ट उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सील बाडेछीना जनपद अल्मोड़ा से अपने दोस्तों के साथ बैजनाथ घूमने आया हुवा था।वह दोस्तों के साथ बैजनाथ मंदिर झील नहाने लगे इसी दौरान तुषार नहाते हुवे अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया जहां वह डूब गया।

सूचना पर तत्काल आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और उनकी सहायता से तुषार को पानी से बाहर निकाल कर सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने तुषार मृत घोषित कर दिया। बैजनाथ थाना अध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने इस सम्बन्ध में तुषार के परिजनों को अवगत करा दिया है परिजनों के पहुचने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News