Connect with us

Uncategorized

UPCL में रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज, इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

मीनाक्षी

Power Engineers Association

उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने यूपीसीएल (UPCL) प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अधिशासी अभियंता के 40 रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से 5 जनवरी 2026 को प्रबंधन को इस संबंध में पत्र भेजा है।

UPCL में 40 रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज

एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर राहुल चानना ने पत्र में कहा कि हाईकोर्ट में वर्षों तक चले संघर्ष के बाद जो अंतिम वरिष्ठता सूची जारी हुई है, उस पर किसी प्रकार का कोई स्थगन आदेश वर्तमान में प्रभावी नहीं है। साथ ही पदोन्नत सहायक अभियंता द्वारा दायर की गई अवमानना याचिका भी 3 जनवरी 2026 को खारिज हो चुकी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि अंतिम वरिष्ठता सूची जारी होने और पात्रता प्राप्त होने के बावजूद सीधी भर्ती के सहायक अभियंता पिछले 16 सालों से अपनी पहली पदोन्नति से वंचित हैं। इस स्थिति के चलते इंजीनियरों में भारी रोष है।

UPCL में रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज, इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
UPCL में रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग तेज

इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

एसोसिएशन का कहना है कि वह हमेशा से वार्ता के माध्यम से न्यायोचित मांगों के समाधान के पक्ष में रही है। इस गंभीर मुद्दे पर भी बीते कई वर्षों से प्रबंधन से संवाद किया जा रहा है, लेकिन लंबे धैर्य के बावजूद पदोन्नति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द पदोन्नति नहीं की जाती है तो एसोसिएशन द्वारा पहले से प्रेषित नोटिस के क्रम में चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसके साथ ही 7 जनवरी से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन भी यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम मार्ग पर सड़क से डिवाइडर तक गुलदार की चहलकदमी

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News