Uncategorized
भारत वर्ष में गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग, ऐतिहासिक जन जागरण रैली में उमड़ा जनसैलाब।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
स्थान- टनकपुर जिला चम्पावत
रिपोर्ट – विनोद पाल
एंकर /विजुअल – गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रेल को भारत वर्ष सहीत टनकपुर में भी गौ भक्तों गौ सम्मान दिवस मनाया। इस अवसर पर तमाम गौसेवकों नें संयुक्त रूप से भारी संख्या में शिवालिक चौक से तहसील परिसर तक
ऐतिहासिक जन जागरण रैली का आयोजन किया। इस दौरान संपूर्ण नगर गौ माता की जय के नारों ओर भगवा ध्वजों से गुंजायमान रहा। गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली गई जन जागरण रैली का समापन तहसील में किया गया, यहां तमाम हिंदू संगठनों व गौ भक्तों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के SDM के द्वारा ज्ञापन सौपा। गौ सेवकों ने बताया गौ माता को अविलंब राष्ट्रीय माता घोषित किया जाये ओर उनके संरक्षण हेतु कड़े कदम उठाए जाएं। इसी के साथ संकल्प लिया की जब तक गौ माता को उचित सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल जाती है अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर पंचमुखी गौशाला गौ भक्त हेमंत बिष्ट, कालाझाला गौशाला संत संध्यागिरी महाराज, अजय गिरी महाराज, आदर्श कृष्ण शास्त्री गौसेवक धर्मानंद पांडे, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल, बजरंग दल महामंत्री नरेश विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा, विक्की शपरा आदि गौ भक्त मौजूद रहे।
बाइट – अजय गिरी महाराज – कालाझाला गौशाला टनकपुर







