Connect with us

Uncategorized

धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, लिस्ट देखें

उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद धामी सरकार ने दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। बीते शुक्रवार को इसे लेकर लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

धामी सरकार ने बांटे दायित्व
जारी की गई लिस्ट के अनुसार गोविंद पिलखवाल को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ध्रुव रौतैला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विनोद सुयाल युवा कल्याण सलाहार समिति उपाध्यक्ष बने है। जबकि मुकेश महराना को विकास सलाहकार समिति उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं कुलदीप सिंह बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ख़ेम सिंह चौहान उत्तराखंड ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष बने है। जबकि सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चारु कोठारी को राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद उपाध्यक्ष और हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने 16 अक्टूबर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

More in Uncategorized

Trending News