Connect with us

Uncategorized

देहरादून में पर्वतीय पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
देहरादून। पर्वतीय पत्रकार महासंघ की जनपद देहरादून जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बलेश बावनिया ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार मोगा द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान देहरादून राजधानी इकाई की जिला कार्यकारिणी की घोषणा चुनाव अधिकारी बलेश बावनिया एवं सुशील त्यागी द्वारा की गई। सर्वसम्मति से मदन उपाध्याय को जिला अध्यक्ष एवं श्रीमती रितु को जिला महामंत्री चुना गया। वहीं श्रीमती सुनीता पंवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला कार्यकारिणी में प्रकाश चंद नौटियाल को उपाध्यक्ष, अरुण दीक्षित को संयुक्त सचिव तथा मानस पसबोला को सचिव पद पर चुना गया। इसके अतिरिक्त मनमोहन आहूजा को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यश पसबोला, नीरज उनियाल, कुमारी इंदिरा, गंगेश्वरी सेमवाल, हरिराज सिंह एवं विकास कुमार को चुना गया।
चुनाव अधिकारियों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने नई जिला कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
प्रदेश महामंत्री ने जानकारी दी कि चुनाव के पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एवं जिला शपथ ग्रहण समारोह 4 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों से पत्रकार प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व 3 जनवरी 2026 को सायं 7 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: उत्तराखंड के सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

More in Uncategorized

Trending News