Connect with us

Uncategorized

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज 135वीं जयंती है. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार थे. उनके सिद्धांतों और मार्गदर्शन से समाज में व्यापक परिवर्तन आया.सीएम ने कहा बाबा ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. यह दिन हमें बाबा अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 12 ITI फिर होंगे शुरू, आगामी शैक्षिक सत्र से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का मौका

More in Uncategorized

Trending News