Connect with us

आध्यात्मिक

नगर में दुर्गा महोत्सव आरंभ

रानीखेत। नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा महोत्सव आरंभ हो गई है। गांधी चौक, बैंक बिल्डिंग, चौबटिया व खनिया ग्राम में दुर्गा महोत्सव आरंभ हो गया है। यह महोत्सव नौ दिनों तक चलेगा। आज पहले दिन शैलपुत्री दुर्गा की पूजा करने शहर के झूलादेवी मंदिर, कालिका माता मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

ग्राम खनिया के पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले दिन सर्वप्रथम प्रातः शुभ मुहूर्त में पंडितों द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों और पूजा पाठ के साथ की गई। जिसके बाद दिन में महिलाओं के द्वारा भजन का आयोजन किया गया। पहले दिन जजमान की भूमिका में श्रीमती एवं पूरन सिंह, श्रीमती एवं भरत सिंह रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in आध्यात्मिक

Trending News