Connect with us

Uncategorized

दिल्ली में एक घंटे में दो बार आया भूकंप, लोगों में भय

दिल्ली के समीप फरीदाबाद में गुरुवार सुबह भूकंप ने दो आया। एक घंटे में दो बार भूकंप से लोग डर गए। दोनों ही बार समान तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4 मापी गई।अभी तक कहीं जानमाल के हानि की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने की वजह से क्षति की आशंका नहीं है। लेकिन लगातार दो बार भूकंप आने की वजह लोगों में भय का माहौल है। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलोजी के मुताबिक दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सुबह 10:54 पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई। जमीन से 5 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र था। दूसरी बार 11:43 बजे भूकंप आया। केंद्र और तीव्रता भी समान थी। भूकंप को लोगों ने भले ही महसूस नहीं किया लेकिन एक घंटे में दो बार भूकंप की खबर ने डर जरूर पैदा कर दिया। हालांकि, एक बार भूकंप आने के बाद आफ्टर शॉक लगना सामान्य है।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित था, उससे पहले ही दावा कर बैठे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी_भारी पड़ गया..

More in Uncategorized

Trending News