Connect with us

Uncategorized

चेचक के टीके के अविष्कारकर्ता एडवर्ड जेनर

एडवर्ड जेनर (जन्म- 17 मई, 1749; मृत्यु- 26 जनवरी, 1823) एक प्रसिद्ध कायचिकित्सक थे। विश्व में इनका नाम इसलिए भी प्रसिद्ध है कि इन्होंने ‘चेचक’ के टीके का आविष्कार किया था। एडवर्ड जेनर के इस आविष्कार से आज करोड़ों लोग चेचक जैसी घातक बीमारी से ठीक हो रहे हैं और अपने जीवन का आनन्द ले रहे हैं। यदि एडवर्ड जेनर नहीं होते तो आज सम्पूर्ण दुनिया के 1.5 करोड़ लोग प्रतिवर्ष सिर्फ़ ‘चेचक’ के द्वारा काल के ग्रास बन रहे होते।

जन्म तथा शिक्षा एडवर्ड जेनर का जन्म आज ही के दिन 17 मई, 1749 ई. में बर्कले में हुआ था। ‘उट्टन’ में अपनी प्रारंभिक शिक्षा समाप्त करने के उपरांत ये सन् 1770 में लंदन गए थे और सन 1792 में ‘ऐंड्रय्‌ज कॉलेज’ से एम. डी. की उपाधि प्राप्त की।

शोध कार्य, अपने विद्यार्थी जीवन काल में ही एडवर्ड जेनर ने कैप्टेन कुक की समुद्री यात्रा से प्राप्त प्राणिशास्त्रीय नमूनों को व्यवस्थित करना प्रारम्भ कर दिया और शोध कार्य में लग गए। सन 1775 में इन्होंने सिद्ध किया कि ‘गोमसूरी’ में दो विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ सम्मिलित हैं, जिनमें से केवल एक ‘चेचक’ से रक्षा करती है। एडवर्ड जेनर ने यह भी निश्चित किया कि ‘गोमसूरी’, ‘चेचक’ और ‘घोड़े के पैर की ग्रीज़’ नामक बीमारियाँ अनुषंगी हैं। 1798 में इन्होंने ‘चेचक के टीके के कारणों और प्रभावों’ पर एक निबंध भी प्रकाशित किया।

सम्मान व पुरस्कार, 1803 में ‘चेचक’ के टीके के प्रसार के लिये ‘रॉयल जेनेरियन संस्था’ की स्थापना हुई। एडवर्ड जेनर के कार्यों के उपलक्ष्य में ‘आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय’ ने इन्हें ‘एम. डी.’ की सम्मानित उपाधि से विभूषित किया। 1822 में ‘कुछ रोगों में कृत्रिम विस्फोटन का प्रभाव’ पर निबंध प्रकाशित किया और दूसरे वर्ष ‘रॉयल सोसाइटी’ में ‘पक्षी प्रर्वाजन’ पर निबंध लिखा। 26 जनवरी, 1823 को बर्कले में एडवर्ड जेनर का देहावसान हुआ। इस महान वैज्ञानिक ,चिकित्सक के सामाजिक योगदान को सदा याद रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पन्तनगर की प्रबन्ध कार्यकरणी के सदस्य बने विधायक शिव अरोरा

आज 17 मई के जन्मदिन पर पूरी वैज्ञानिक बिरादरी आपके कार्यों को याद कर गौरवान्वित महसूस करती हैं।प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल”उत्तराखंड(लेखक वैज्ञानिक शोधों, अन्वेषण शिक्षण और सामाजिक जागरूकता से सरोकार रखते हैं)

Ad
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Trending News