Connect with us

Uncategorized

ऋषिकेश में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

 

encounter-between-police-and-criminals-in-rishikesh-2-accused-injured

ऋषिकेश में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ऋषिकेश में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

बीती देर रात ऋषिकेश क्षेत्र में बदमाशों के साथ पुलिस टीम की मुठभेड हो गई। जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुंह पर कपड़ा लपेटे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश रुकने के बजाए बैरियर को टक्कर मारकर श्यामपुर की ओर गाड़ी दौड़ाने लगे।

दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

बदमाशों का पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशो के पैर पर गोली लग गई। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद की है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

ऋषिकेश में हुई फायरिंग घटना में वांछित थे बदमाश

देहरादून पुलिस के अनुसार दोनों गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पहले ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांछित थे। आरोपियों ने दो लोगों पर फायरिंग कर उन्हें घायल किया था। घायल बदमाशों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है।

Ad
यह भी पढ़ें -  हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

More in Uncategorized

Trending News