Connect with us

Uncategorized

ईयररिंग, मोजा और अंडरगारमेंट तक गायब…, उदयपुर गैंगरेप कांड, डैशकैम में कैद हुई करतूत

उदयपुर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जो आपको कॉरपोरेट वर्ल्ड के अंदर सेफ्टी और भरोसे के दावों पर संदेह करने पर मजबूर कर देगा। दरअसल यहां पर एक निजी कंपनी में मैनेजर की पोजीशन पर काम करने वाली युवती ने सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

आफ्टर पार्टी के बहाने हैवानियत
चलती कार में युवती के साथ ये घिनौनी हरकत की गई। गैंगरेप के बाद युवकी का मौजा, ईयरिंग और यहां तक की अंडरगारमेंट तक गायब कर दिए गए। उदयपुर गैंगरेप कांड में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में सबसे चौंकाने वाला मोड तब आया जब कार के डैशकैम (Dashcam) में आरोपियों की सारी घिनौनी करतूतें और बातें कैद हो गई।

इस हाई-प्रोफाइल केस में डैशकैम(Dashcam) की रिकॉर्डिंग सबसे बड़ा सबूत बनकर उभरा है। दरअसल ये घटना 20 दिसंबर 2025 की रात की है। उदयपुर के शोभागपुरा इलाके में एक नामी होटल में कंपनी के सीईओ की बर्थडे और नयू ईयर पार्टी आयोजित की गई थी। इसी कंपनी में पीड़िता मैनेजर के पद पर तैनात थी। इस पार्टी में वो भी शामिल हुई। करीब 1:30 बजे तक पार्टी चली। पार्टी में शराब भी चली।

पीड़िता नशे में थी। पार्टी खत्म होने के बाद वो थकान और नशे से बेसुध हो गई। इसी बीच सीईओ की पत्नी ने बाकी आरोपियों के साथ उसे घर छोड़ने की बात कही।

ईयररिंग, मोजा और अंडरगारमेंट तक गायब…,
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो तबीयत खराब होने पर घर लौटना चाहती थी। लेकिन तभी कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने ‘आफ्टर पार्टी’ का प्रस्ताव रखा। 1:45 के करीब उसे कार में बैठाया गया। पीड़िता को लगा कि वो उसे घर छोड़ेंगे। कार में एग्जीक्यूटिव हेड का पति और कंपनी का सीईओ पहले से ही मौजूद था।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट की बैठक खत्म, हरिद्वार में पास हुए 13 प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, एक क्लिक में जानें फैसले

एक-एक कर चलती कार में किया बलात्कार
कार में ही पीड़िता को कुछ सिगरेट जैसा पिलाया गया। जिससे वो और भी ज्यादा बेसुध हो गई। जिसके बाद उसे बाकी की घटना साफ तौर पर याद नहीं। थोड़ा होश आने पर उसने महसूस किया कि सीईओ उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बारी-बारी से सीईओ और महिला हेड के पति ने चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया।

सुबह का खौफनाक सच और डैशकैम का खुलासा
दरिंदगी के बाद आरोपियों ने उसे सुबह पांच बजे उसके घर के बाहर छोड़ दिया। पूरी तरह से होश में आने के बाद उसने देखा कि उसके शरीर में घाव और चोट के निशान थे। उसके कान की बाली (Earring), मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे।

दहशत में युवती ने हिम्मत जुटाकर उस कार के डैशकैम की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग चेक की। जिसमें उन घंटों में आरोपियों के बीच बातचीत और पूरी हरकतें रिकॉर्ड हो गई थी। यहीं वीडियो इस केम में सबूत बनकर सामने आया।

आफ्टर पार्टी के बहाने हैवानियत
23 दिसंबर को उदयपुर के महिला थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज की। इस केस का जिम्मा महिला अपराध अनुसंधान सेल की एएसपी (ASP) माधुरी वर्मा को सौंपा गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया। जिसके बाद कार के डैशकैम की फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की माने तो इस केस में डैशकैम की रिकॉर्डिंग प्राइमरी एविडेंस है। इसी के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी तेज कर दी गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News