Connect with us

Uncategorized

बच्चों के सामने खड़ा हुआ संकट,देंगे एग्जाम या खेलेंगे होली

मीनाक्षी

हल्द्वानी।अब की बार स्कूली बच्चों के सामने एक संकट खड़ा हो गया है। दरअसल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। 15 मार्च को सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर है। इस दिन कुमाऊं में होली मनाई जा रही है। बच्चों के सामने संकट आ खड़ा हुआ है वह होली खेलेंगे या फिर परीक्षा देंगे।दीवाली के बाद होली की तिथि भी इस बार दो दिन हो गई है।पूरे देश में अधिकांश जगह होली 14 मार्च को मनाई जा रही है लेकिन कुमाऊं अंचल में धर्म के जानकारों ने तय किया है कि होली को 15 मार्च के दिन मनाया जाएगा। कुमाऊं अंचल में पर्वतीय लोग इस दिन रंग खेलेंगे। हालांकि होली का राष्ट्रीय अवकाश 14 मार्च को ही है। अब संकट यह है कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा 15 मार्च को पड़ रही है। इस दिन सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिंदी विषय का पेपर होगा। बच्चों के सामने संकट यह खड़ा हो गया है कि वह परीक्षा देंगे या फिर होली खेलेंगे। परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक है। होली खेलने का समय भी यही होता है। शहर में होली का माहौल होगा और बच्चों को परीक्षा केंद्र जाना होगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  डॉ. ऋतु रखोलिया ने बाल तंत्रिका विज्ञान और विकास में हासिल की फैलोशिप, बच्चों के न्यूरोलॉजिकल विकास, व्यवहार और तंत्रिका संबंधी समस्याओं के उपचार में बढ़ेगी विशेषज्ञता

More in Uncategorized

Trending News