Connect with us

खेल

पाकिस्तान के पचास रन पूरे, एक विकेट गिरा

अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरु हो गया है। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी है।

पाकिस्तान की पारी के पचास रन पूरे हो गए हैं। ग्यारहवें ओवर में पाकिस्तान ने पचास रन पूरे कर लिए। पाकिस्तान का एक विकेट गिर चुका है।

तेज शुरुआत करने के बाद पाकिस्तान को झटका लगा है। पाकिस्तान का पहला विकेट गिर गिया है। मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तान के ओपनर बैट्समैन अबदुल्लाह शफीक को lbw कर दिया है। शफीक ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए।

पाकिस्तान ने दमदार शुरुआत की है। पाकिस्तान ने सात ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 37 बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शिराज खासे महंगे साबित हुए हैं। शिराज ने तीन ओवरों में 22 रन दे दिए. जबकि बुमराह ने चार ओवरों में 14 रन दिए हैं।

भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को सौगात: सहसपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय, नैनीताल में खैरना बैराज प्रोजेक्ट को मंजूरी

More in खेल

Trending News