Connect with us

उत्तराखण्ड

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘‘तेजस्विनी’’ पहुंची प्रवेश सीमा ग्वालदम, हुआ स्वागत।

देवाल (चमोली)। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘‘तेजस्विनी’’ का जनपद चमोली की प्रवेश सीमा ग्वालदम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सीमांत जनपद में मशाल तेजस्विनी के पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह दिखा। ग्वालदम में आईटीबीपी बैंड की अगुवाई में राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज के छात्रों, स्थानीय जनता, खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने ग्वालदम बाजार में विशाल रैली निकाली और लोगों को राष्ट्रीय खेल में जोड़ने के लिए प्रेरित किया। रैली में ‘देवभूमि बनेगी खेल भूमि’ और ’संकल्प से शिखर तक’ स्लोगन एवं नारों के साथ मशाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मशाल तेजस्विनी व शुभंकर मौली के साथ लोगों ने खूब फोटो और सेल्फियां खींचीं। चमोली जनपद की प्रवेश सीमा ग्वालदम में जिला क्रीड़ाधिकारी बागेश्वर किरन ने मशाल जिला क्रीड़ाधिकारी चमोली गिरीश कुमार को सौंपी। परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने ग्वालदम में प्रचार बैन और मशाल का अनावरण किया और हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय खेलों के प्रोत्साहन और प्रचार प्रसार के लिए गोपेश्वर पुलिस मैदान में 10 जनवरी को प्रातः 11 से 2ः00 बजे तक भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कम वित्तीय प्रगति पर भड़के प्रमुख सचिव वन: कैम्पा कार्यों की धीमी रफ्तार पर लगाई क्लास

More in उत्तराखण्ड

Trending News