Connect with us

Uncategorized

देहरादून के Panacea Hospital में लगी आग, मची-अफरा-तफरी, एक मरीज की मौत

 

fire-breaks-out-at-panacea-hospital-in-dehradun

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। Panacea Hospital में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दम घुटने से अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई।

देहरादून के Panacea Hospital में लगी आग

घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक भीषण आग लग गई। लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है हादसे के दौरान अस्पताल में करीब 14 मरीज भर्ती थे।

दम घुटने से एक महिला की मौत

बताया जा रहा है AC में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है दम घुटने से अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर

बता दें हादसे के दौरान गढ़वाल कमिश्नर मौके से गुजर रहे थे। हादसा होता देख विनय शंकर पांडेय और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप भी मौके पर पहुंचे। अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर अस्पताल का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पासपोर्ट बनवाने के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं, चम्पावत और टनकपुर में लगेगा विशेष कैंप

More in Uncategorized

Trending News