Connect with us

Uncategorized

शॉर्ट सर्किट से नवोदय विद्यालय में लगी आग

नवोदय विद्यालय गैरसैंण में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान यहां बच्चे सोए थे, लेकिन गनीमत रही कि आग बच्चों के कमरे तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची।विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल में जो की टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था।आगजनी शुरू हुई और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। सारे बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दा सामान बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है। आग पर काबू कर लिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  राजनीति : हरक सिंह रावत का बड़ा दावा। कांग्रेस में शामिल होंगे बीजेपी के ये पूर्व विधायक

More in Uncategorized

Trending News