Connect with us

Uncategorized

बुद्ध पूर्णिमा पर धर्मनगरी हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

budh purnima

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Buddha Purnima
हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। “हर हर गंगे” के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Buddha Purnima
हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

Buddha Purnima
हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और गंगा स्नान के दौरान सावधानी बरतें। बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर हरिद्वार में आस्था, श्रद्धा और सुरक्षा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News