Connect with us

Uncategorized

केदारनाथ हेली सेवा जून तक के लिए फुल, 31,450 सीटें चंद घंटों में बुक

 

india-pakistan-war-helicopter-kedarnath-Kedarnath Heli Seva

केदारनाथ धाम की हेली सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 15 अप्रैल की 2026 की शाम 6 बजे जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई, कुछ ही समय में पूरी अवधि के टिकट हाथों-हाथ खत्म हो गए। 22 अप्रैल से 15 जून तक की हेली सेवा के लिए खोली गई सभी 31,450 सीटें पूरी तरह बुक हो छुई है।

केदारनाथ हेली सेवा जून तक के लिए फुल

दरअसल, इस बार हेली यात्रा के लिए कुल 10,855 टिकट जारी किये गए थे। जिनके जरिए सभी सीटों की बुकिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। बुकिंग प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बनाये रखे के लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट हेल्पलाइन कॉल सेंटर के जरिए 565 रैंडम कॉल्स कर सत्यापन भी किया।

51 प्रतिशत यात्रियों ने खुद की अपनी बुकिंग

जांच में दिलचस्प तस्वीर सामने आई। IRCTC पोर्टल पर दर्ज 0,859 मोबाइल फोन नंबरों में से 4,400 नंबर ही वास्तविक यात्रियों से मेल खाते पाए गए। वहीं करीब 51 प्रतिशत यात्रियों ने खुद अपनी बुकिंग की। जबकि 49 प्रतिशत बुकिंग अन्य माध्यमों के जरिए हुई।

महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने की सबसे अधिक टिकटों की बुकिंग

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के श्रद्धालु सबसे आगे रहे, जहां से 1708 बुकिंग दर्ज की गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश से 1243, दिल्ली से 867, तेलंगाना से 864, कर्नाटक से 801 तथा गुजरात से 700 बुकिंग दर्ज की गईं। आंकड़ों से साफ़ होता है कि देशभर में बाबा केदार के दर्शन के लिए कितना उत्साहित हैं।

बुकिंग सिस्टम को नियंत्रित करने के लिए लागू किए नए नियम

बुकिंग सिस्टम को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने सख्त नियम लागू किये थे। एक यूजर को अधिकतम 2 बुकिंग और अधिकतम 12 सीट बुक करने की अनुमति दी गई। साथ ही एक IP से केवल 5 यूजर ID ही बुकिंग कर सकते हैं। एक बुकिंग में अधिकतम 6 यात्रियों को शामिल करने का प्रावधान रखा गया है। हालांकि अभी तक 510 बुकिंग ID के जरिए 913 सीटों के लिए कैंसलेशन भी दर्ज किया गया है, जिससे वेटिंग यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है

More in Uncategorized

Trending News