Connect with us

Uncategorized

प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, परिजनों ने कर दी दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

 

dalit-youth-beaten-to-death-in-tehri

टिहरी से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेम-प्रसंग के कारण एक दलित युवक को घर बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि मृतक का दोस्त गंभीर घायल बताया जा रहा है।

टिहरी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

घटना 7 जून की है। टिहरी जिले के खोलगढ़ गांव के रहने वाले केतन को प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार केतन दलित जाति का था। जिसका प्रेम-प्रसंग सामान्य जाति की एक लड़की से चल रहा था। 7 जून को किशोरी ने केतन को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था।

प्रेमिका के कहने पर दोस्त के साथ मिलने पहुंचा था युवक

केतन देर रात करीब 12.30 बजे अपनी प्रेमिका के कहने पर अपने दोस्त के साथ उसके घर चला गया। वहां पहुंचने पर किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। सुबह तड़के किशोर ने युवक के परिजनों को जानकारी दी कि केतन उसके घर पर गंभीर हालत में पड़ा हुआ है।

युवक ने तोड़ा दम

केतन के घायल होने की खबर सुनते ही उसके परिजन किशोरी के घर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां केतन ने दम तोड़ दिया। केतन ने अपने आखिरी समय में अपनी मां को बताया कि किसी तरह से उसे घर पर बुलाकर उसके साथ बर्बरता की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रात भर केतन को किया टार्चर

केतन के घायल दोस्त दिवाकर ने बताया कि दोनों युवक जैसे ही किशोरी के घर पहुंचे। लड़की के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। दिवाकर के अनुसार, उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। वहां लड़की के पिता, दादा, मां, दादी और दो अन्य लोगों ने रातभर दोनों को बेरहमी से पीटा। केतन के शरीर पर कील और प्लास से नाखून उखाड़ने, कमर, पेट और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान मिले।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अरेस्ट, एक घायल

युवक के परिजनों ने काटा हंगामा

केतन की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने लम्बगांव सीएचसी में करीब 8 घंटे तक हंगामा काटा। इसके बाद मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के दौरान जिला अस्पताल बौराड़ी में भी भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मांग है कि जब तक लड़की के परिवार के सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, वे शव को नहीं उठाएंगे

Ad

More in Uncategorized

Trending News