Uncategorized
Twisha Sharma Case में होगी CBI जांच, परिवार की मांग पर सरकार ने की सिफारिश

Twisha Sharma Case Update CBI: भोपाल की ट्विशा शर्मा के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस केस में मध्य प्रदेश सरकार ने जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने की सिफारिश की है। इस मामले में परिवार वालों का कहना है कि सबूत को छिपाया जा रहा है। साथ ही जांच को प्रभावित किया गया है। परिवार वालों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसी को लेकर
Twisha Sharma Case में होगी CBI जांच
ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष में शामिल एक पूर्व जिला जज की वजह से निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है। ऐसे में राज्य सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौपने की सिफारिश की है। सरकार की तरफ से अधिसूचना के अनुसार कथित दहेज मृत्यु केस में मामला दर्ज किया गया था।
परिवार की मांग पर सरकार ने की सिफारिश
इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज है। आगे कहा गया कि शासन ने इस केस को CBI को सौपने का निर्णय लिया है।
दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाईकोर्ट पहुंचे परिजन
इस बीच शुक्रवार को ट्विशा के घरवाले ने उसके दोबारा से पोस्टमार्टम कराने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है। दोबारा पोस्टमार्टम के लिए याचिका दायर की गई है। जिसमें पहले हुए पोस्टमार्टम को चुनौती दी गई। जिसमें कहा गया कि इसकी रिपोर्ट में कई सारी खामियां हैं।
बताते चलें कि दो दिन पहले भोपाल की एक अदालत ने दोबार पोस्टमार्टम वाली मांग को खारिज कर दिया था। जिसके बाद परिवार ने उच्च न्यायालय का रुख किया







