Connect with us

Uncategorized

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ की चॉक डाउन हड़ताल शुरू

प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के खिलाफ राजकीय शिक्षक संघ आज से चॉक डाउन हड़ताल शुरू करने जा रहा है। इसे स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि भर्ती समर्थक शिक्षकों ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया है। जबकि एलटी समायोजित शिक्षक सशर्त हड़ताल में शामिल होंगे। पहले राजकीय शिक्षक संघ 11 अगस्त से हड़ताल करने जा रहे हैं, लेकिन उत्तरकाशी की आपदा को देखते हुए हड़ताल को 17 अगस्त तक स्थगित कर दिया गया था। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुटता के साथ आज से हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।पहले चरण में स्कूल स्तर पर चॉकडाउन हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि संघ प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती प्रक्रिया का विरोध करता है और पदोन्नति के साथ ही स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद ब्लॉक, जिला और मंडल के साथ ही प्रदेश मुख्यालय में भी अलग-अलग चरण में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हड़ताल से खुद को अलग किया है, उनकी संख्या काफी कम है और अधिकांश शिक्षक हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत। 11 दिनों से घरों की छतों पर बरस रहे पत्थर

More in Uncategorized

Trending News