Connect with us

Uncategorized

राज्यपाल पहुंचे पंतनगर, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने जनपद भ्रमण के दौरान जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित तराई अतिथि गृह में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित तराई अतिथि गृह में बैठक में जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए अभिनव कार्यों एवं चुनौतियों को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने बताया कि किस प्रकार विभिन्न केंद्र एवं राजकीय योजनाओं के माध्यम से सम्पूर्ण जिले को लाभान्वित किया जा रहा है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि रूद्रपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नजूल भूमि पर लाभार्थियों को मालिकाना हक देने हेतु उन्हें “सरकार आपके द्वार” योजना के अंतर्गत प्रशासन द्वारा उनके घर घर जाकर सुविधाएं प्रदान की गई हैं। जिस पर राज्यपाल ने हर्ष व्यक्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य उल्लेखनीय

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी. सी. ने विस्तार से जिले की पुलिस क्रिया कलापों का विवरण दिया। डॉ मंजूनाथ टी सी ने बताया कि जनपद में बढ़ते अपराधों को रोकने के सीसीटीवी नेटवर्क का जाल विस्तृत रूप से फैलाया गया है। जिसकी निगरानी केंद्रीयकृत माध्यम से की जा रही है। उन्होंने जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उधम सिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य उल्लेखनीय हैं।

मानसखंड मंदिर माला परियोजना ले रही है आकार
राज्यपाल ने कहा कि उधम सिंह नगर उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। इसके साथ ही ये जिला उत्तर प्रदेश राज्य के पांच जिलों के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानसखंड मंदिर माला परियोजना आकार ले रही है, उस से आने वाले समय में उधम सिंह नगर में भी श्रद्धालुओं और यात्रियों की आमद निश्चित रूप से बढ़ेगी। राज्यपाल ने कहा कि अभी से ही जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए आधारभूत संरंचाओं के विकास को बढ़ावा देने की ओर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पहुंचे पूर्व क्रिकेटर, हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की मुलाकात

जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों का किया जाए प्रचार-प्रसार
राज्यपाल ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से हेलीपैड निर्माण जैसे कार्यों को संपन्न कराना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंतनगर हवाई अड्डा, अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है, केंद्र सरकार की इस पहल से कुमाऊं क्षेत्र में ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा अपितु साथ ही औद्योगिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व कुछ वैश्विक चुनौतियों से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसमें तापमान की बढ़ोतरी, भूमिगत जल का गिरना, वनाग्नि और आधुनिक शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाएं अहम हैं। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार उधम सिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा ये सभी कार्य किए गए हैं। तो यह भी आवश्यक है कि इसको सही माध्यम में उल्लेखित किया जाए और साथ ही इन कार्यों का उचित प्रचार और प्रसार भी किया जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News