Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर दो बाइकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत में आइटीबीपी के जवान की दर्दनाक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। पिथौरागढ़ निवासी कमलेश बिष्ट द्वारा मुखानी थाने में दी गई।

तहरीर में कहा है कि उसका बड़ा भाई हरीश बिष्ट उम्र लगभग-29 वर्षीय जोकि 36 वीं वाहिनी ITBP लोहाघाट में तैनात था। छुट्टी लेकर हल्द्वानी आया था।सुबह तड़के अपनी बाइक से मुखानी चौराहे से कालाढूंगी रोड की तरफ जा रहा था, अचानक एक गली से निकले मोटरसाइकिल सवार ने तेजी और लापरवाही से मेरे भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।

दी गई तहरीर में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। आइटीबीपी सैनिक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वही पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News